अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की

शिमला | टी एन आर
हिमाचल में उपचुनाव से पहले वीरभद्र सिंह का परिवार मंगलवार को दिल्ली पहुंच गया है। प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे व शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश में कांग्रेस संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उनके दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म हो गया है। प्रतिभा सिंह यदि मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ती है तो यहां मुकाबला रोचक हो जाएगा, क्योंकि मंडी से प्रतिभा सिंह पहले भी सांसद रह चुकी है।
प्रतिभा के मैदान में उतरने से भाजपा को कड़ी चुनौती मिलेगी। इसी तरह प्रतिभा सिंह के अर्की विधानसभा क्षेत्र से भी उपचुनाव लड़ने की संभावना है। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह पहले भी उपचुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं। कांग्रेस चाह रही है कि प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े।