बड़ा भंगाल में पहली बार स्वतन्त्रता दिवस आयोजन के लिए दिया स्मृति चिन्ह

धर्मशाला
राजकीय टीजीटी कला संघ कांगड़ा नेजिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल को तिरंगा और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
पूरे सम्मान व प्रोटोकॉल के साथ राष्ट्र ध्वज जिलाधीश कांगड़ा के सपुर्द करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, पवन मोगू, राजेश, सोनू जरयाल व बबली आदि सदस्यों ने जिलाधीश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
संजय चौधरी ने बताया कि कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में पहली बार स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह पहल जिलाधीश कांगड़ा का सराहनीय प्रयास है जोकि देशभक्ति और समर्पण का प्रतीक है। संघ ने खालिस्तान की धमकियों की निंदा करते हुए जिलाधीश कांगड़ा को तिरंगा फहराने के लिए हर कदम पर साथ देने का लिखित वचन भी दिया।