दो दिन पहले ही छराबड़ा में ठहरे हुए है प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा

शिमला | टी एन आर
पंजाब में सियासी उथल-पुथल के बाद सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला के छराबड़ा पहुंच गई है।
सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया गांधी का काफिला सुबह 11ः10 बजे छराबड़ा पहुंचा। दोपहर बाद राहुल गांधी भी छराबड़ा पहुंच गए है।
प्रियंका वाड्रा गांधी और रॉबर्ट वाड्रा दो दिन पहले ही छराबड़ा पहुंच गए है।दीगर रहे कि छराबड़ा में कल्याणी हेलीपैड के साथ प्रियंका गांधी ने निजी आवास बना रखा है।
पहले भी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ यहां छुट्टियां बिताने आ चुकी हैं। इस बार रोवर्ट वाड्रा और राहुल गांधी भी साथ आए है। उनका यहां कुछ दिन रुकने का प्लान है।