Monday, May 29, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

This page is restricted. Please Login / Register to view this page.
HomeHimachal Pradeshबढ़ते दाम : हिमाचल में 25 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

बढ़ते दाम : हिमाचल में 25 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

धर्मशाला

रसोई गैस के दाम का ग्राफ ऊपर की ओर चढ़ना जारी है। हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस 25 रुपये महंगी हो गई है। सरकारी गैस कंपनियों ने बुधवार सुबह दामों में बढ़ोतरी की।

मूल्य में वृद्धि के बाद इस माह घरेलू गैस के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के 956 रुपए चुकाने होंगे। इसमें 52.50 रुपए डिलीवरी चार्ज शामिल हैं। उपभोक्ता को मात्र 31 रुपए की सब्सिडी बैंक खाते में वापस मिलेगी। 


व्यावसायिक गैस सिलेंडर 5 रुपए सस्ता

व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम इस बार 5 रुपए घटे हैं। इस माह उपभोक्ताओं को 1773 रुपए में व्यावसायिक सिलेंडर मिलेगा। इसमें डिलीवरी चार्ज59 रुपए शामिल हैं।

अगस्त में पहली तारीख को घरेलू गैस के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि व्यावसायिक इस्तेमाल की गैस के दामों में 73 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments