Monday, May 29, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

This page is restricted. Please Login / Register to view this page.
HomeHindiराकेश टिकैत शिमला पहुंचे, सोलन में हंगामा

राकेश टिकैत शिमला पहुंचे, सोलन में हंगामा

टिकैत के दौरे के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने टिकैत पर बोला हमला  

कांग्रेस ने टिकैत का किया स्वागत, शहरी विकास मंत्री ने बोला हमला

शिमला |  टी एन आर

किसान नेता राकेश टिकैत के हिमाचल पहुंचने के बाद यहां की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस और माकपा टिकैत का स्वागत कर रही है।

वहीं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राकेश टिकैत पर हमला बोला है। उन्होंने सोलन मंडी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि टिकैत देवभूमि हिमाचल में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है।

 शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नजर अब हिमाचल के सेब बगीचों पर है। अडानी 10 साल पहले हिमाचल में आया।

उस दौरान सेब को जो रेट अडानी द्वारा दिए गए, वहीं रेट आज 10 साल बाद दिए गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मिलीभगत से सेब का बाजार जानबूझकर गिराया गया है।

उन्होंने बताया कि देशभर के किसान मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत में आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।

इसमें हिमाचल के सेब बागवानों की आवाज को भी बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनियां खाद्यान पर कब्जा जमाना चाहती है।

इन्हीं के मुनाफे के लिए तीनों कृषि कानून लाए गए है। देश में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया है।


जब टिकैत ने कहाः यह जमीन किसी के बाप की है क्याशिमला पहुंचने से पहले राकेश टिकैत सोलन मंडी में रुके और यहां किसानों-बागवानों से बात की।

यहां पर एक व्यापारी ने जब टिकैत को मंडी से बाहर जाने की सलाह दी तो इस पर राकेश टिकैत भड़क गए और यहां तक कह दिया कि यह जमीन किसी के बाप की नहीं है। इसके बाद मंडी में माहौल गरमा गया। 

जब पत्रकारों से हुई बहसशिमला में भी पत्रकार वार्ता के दौरान टिकैत की कुछ पत्रकारों से बहस हो गई। इस पर टिकैत समर्थक आरोप लगा रहे है कि भाजपा समर्थित कुछ पत्रकार मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments