Monday, June 5, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

This page is restricted. Please Login / Register to view this page.
HomeHindiबरसात का कहर :5 सालों में इस बार सर्वाधिक 453 लोगों की...

बरसात का कहर :5 सालों में इस बार सर्वाधिक 453 लोगों की मृत्यु

प्रदेशभर में 1135.65 करोड़ की संपत्ति तबाह 

शिमला | टी एन आर


हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने इस साल खूब कहर बरपाया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक पांच सालों के दौरान इस बार की बरसात में सबसे ज्यादा 453 लोगों की मौत हुई चुकी है।

वर्ष 2017 में 75 लोगों की जान बरसात के दौरान गई थी, जबकि वर्ष 2018 में 343 की मृत्यु, 2019 में 307 और 2020 में 284 लोगों की जान विभिन्न कारणों से गई थी।


शिमला जिला में सबसे ज्यादा 66 लोगों, बिलासपुर 24, चंबा में 57, हमीरपुर में 22, कांगड़ा में 36, किन्नौर में 54, कुल्लू 35, लाहौल-स्पीति में 29, मंडी में 38, शिमला सिरमौर में 31, सोलन में 34 और ऊना में 27 लोगों की जान गई है।

इसी तरह 11335.65 करोड़ की सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति को भी बरसात से नुकसान हुआ है। वर्ष में 2017 में 914.05 करोड़, वर्ष 2018 में 1594.01 करोड़, 2019 में 1224.77 करोड़, 2020 में 865.19 करोड़ तथा इस साल 1135.65 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

इसमें पीडब्ल्यूडी को सबसे ज्यादा 686.95 करोड़, जल शक्ति विभाग को 322 करोड़, बिजली बोर्ड को 6.08 करोड़, शहरी विकास विभाग को 10.21 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 2.63 करोड़, कृषि उपज को 45.65 करोड़ और फलों को 28.87 करोड़ का नुकसान आंका गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments