
शिमला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान अपने संबोधन में कोरोना की 100 फीसदी पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य सर्वप्रथम हासिल करने पर हिमाचल की पीठ थपथपाई। कहा कि कोरोना की लड़ाई में प्रदेश चैंपियन बनकर सामने आया।
राष्ट्रपति ने सदन में आह्वान किया कि हिमाचल एक दिन देश का सिरमौर बने। कोविंद ने कहा कि यशवंत सिंह परमार, पंडित पदम देव जैसी शख्सियतों ने प्रदेश की आजादी के संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाया। प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का भी जिक्र किया। प्रदेश के विकास में डॉ. यशवंत सिंह परमार सहित सभी पूर्व मुख्यमन्त्रियों की भूमिका बताई।