Tuesday, June 6, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

This page is restricted. Please Login / Register to view this page.
HomeHindiवीरभद्र सिंह के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर सामने...

वीरभद्र सिंह के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर सामने ही प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए संकेत 

कहा: वीरभद्र को चाहने वाले अपने आपको कभी न समझे अनाथ व असहाय

शिमला 

हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह पहली बार सोशल मीडिया पर सामने आई है।

इस दौरान उन्होंने लोगों की जनभावनाओं को देखते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संकेत दिए है‌। पार्टी भी उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव में प्रत्याशी बनाना चाह रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने या न लड़ने के निर्णय पर चिंतन किया जा रहा है। प्रतिभा सिंह यदि मंडी से चुनाव लड़ी तो भारतीय जनता पार्टी की राहें आसान नहीं रहेगी।

उनके मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो जाएगा, क्योंकि पूर्व में वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह दोनों मंडी से सांसद रह चुके हैं। 

सभी के लिए खुले रहेंगे हॉलीलाज के दरवाजे: प्रतिभाप्रतिभा सिंह ने वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़े जन सैलाब के लिए जनता का आभार किया है।


उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को चाहने वाले कभी अपने आपको अनाथ व असहाय न समझें। जब चाहे लोग मेरे और विक्रमादित्य से मिलने आ सकते हैं।

हॉलीलॉज के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम हर वक्त लोगों की दुख तकलीफों में साथ खड़े रहेंगे।


छोटा पड़ गया था रामपुर का मैदान : प्रतिभाप्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा में कोरोना के बावजूद हजारों की संख्या में लोग रामपुर पहुंचे।

शिमला से रामपुर तक जगह-जगह हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़े। आलम यह रहा कि रामपुर का बड़ा मैदान भी छोटा पड़ गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जताया आभारप्रतिभा सिंह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल से आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह जयराम ठाकुर, वीरभद्र सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे। निधन के बाद शिमला और रामपुर भी आएं। इसके लिए वह मुख्यमंत्री के हमेशा आभारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments