मुख्यमंत्री ने स्वच्छ हिमाचल,
स्वस्थ हिमाचल अभियान-2021 का शुभारंभ करते प्रदेशवासियों की अपील

शिमला
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 अगस्त को प्लास्टिक के झंडे न फहराने की अपील की है। स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल अभियान-2021 का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व की धमकी के दृष्टिगत हर घर में कपड़े के झंडे फहराने का आह्वान किया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने रिज से एमसी शिमला के 250 सफाई मित्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल अभियान की शुरूआत की।
15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान लोगों से साफ सफाई बनाए रखने और प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की जाएगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल को स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से नवाजा है। इसलिए सबका कर्तव्य बनता है कि हम प्राकृतिक सौंदर्य को संजोकर रखा जाए।
इसके सभी को आस-पास के वातावरण को साफ रखने की आदत बनानी होगी।
2019 में बनाई पुन: खरीद नीति: जयराम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2009 में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। वर्ष 2019 में सरकार ने उपभोक्ताओं से प्लास्टिक की खरीद के लिए पुन: खरीद नीति आरंभ की,ताकि धरती को गैर सडऩशील(नॉन-बायोडिग्रेडेबल) कचरे से मुक्त किया जा सके।
अब तक इस नीति के अंतर्गत एक लाख किलोग्राम प्लास्टिक की खरीद की जा चुकी है।
प्लास्टिक और थर्मोकोल कटलरी के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने प्लास्टिक और थर्मोकोल कटलरी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है क्योंकि यह वातावरण को दूषित करने का प्रमुख स्रोत है।
सरकार कागज से बनी थालियों और पत्तलों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। थर्मोकॉल व प्लास्टिक के स्थान पर पत्तलों व डोनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा गरीबों को पत्तल और डोने बनाने की लगभग 100 मशीनें प्रदान की गई हैं।
इससे उन्हें आजीविका अर्जित करने में भी सहायता मिलेगी।
यूएलबी को दी 70 प्लास्टिक श्रैडर मशीने: सीएम
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों और नगरपालिकाओं (यूएलबी) को 70 प्लास्टिक श्रैडर मशीनें भी प्रदान की। यह मशीनें नगरपालिकाओं को कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन में सहायक सिद्ध होंगी।