Monday, September 25, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
[wpuf_form id="28910"]
HomeHindiअब डिजिटल तरीके से युवाओं को जोड़ेगी भाजयुमो

अब डिजिटल तरीके से युवाओं को जोड़ेगी भाजयुमो

Curious about the legal status of online gambling in India? If you're wondering, is 1xbet legal in india? it's important to understand the specific laws and regulations.

वन बूथ-20 यूथ के फार्मूले पर काम करेंगे विस्तारक

धर्मशाला

भारतीय जनता युवा मोर्चा में अब डिजिटल तरीके से भी युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। विस्तारक योजना के प्रशिक्षण बैठक में वन बूथ-20 यूथ के फार्मूले पर काम करने को कांगड़ा-चंबा के संगठन मंत्री राजपाल ने मूल मंत्र दिए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि आज संस्कृति को जीवित रखने में भी विस्तारकों का ही योगदान है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा लेनी चाहिए।

  उन्होंने कहा कि वन बूथ-20 यूथ के तहत युवाओं को डिजिटल तरीके के साथ जोड़ा जाएगा। जिसमें आगामी 2022 चुनावों के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा।

 युवा मोर्चा धर्मशाला मंडल ने जिला मुख्यालय चिलगाड़ी स्थित सर्किट हाऊस में वन बूथ 20 यूथ के तहत ई-विस्तारक योजना के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।

इसमें कांगड़ा चंबा संगठन मंत्री राजपाल, भाजपा संगठन जिला महामंत्री सचिन शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व कांगड़ा-चंबा प्रभारी पंकज हैपी, भाजयुमों महामंत्री परवीन शर्मा, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, मंडल महामंत्री आदित्य शर्मा, नितिन राव, भाजयुमो जिला सचिव साहिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

कांगड़ा-चंबा संगठन मंत्री राज पाल ने संगठन के बारे और विस्तारक की भूमिका और प्रशिक्षण वर्ग में कांगड़ा चंबा प्रभारी पंकज हैपी ने ई-विस्तारक योजना के बारे में युवाओं को जानकारी दी।

 इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्या समीक्षा शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष ऋतंबरा धीमान, मंडल मिडिया प्रभारी कबीर राजपूत, सह मीडिया प्रभारी अक्षय कपूर, प्रवक्ता सौरव ठाकुर, सह प्रवक्ता मुनीष कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कपूर, सह सोशल मीडिया प्रभारी आकाश चौधरी, मंडल कार्यालय सचिव पंकज खत्री, मंडल सदस्य पीयूष कुमार, रजनीश, अविनाश धीमान, मंडल सलाहकार मितुल शुक्ला, मंडल सदस्य संजीव चौधरी, सदस्य विपन कपूर और रमन कपूर मौजूद रहे।

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments