Saturday, June 3, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

This page is restricted. Please Login / Register to view this page.
HomeHindiएऩएच-05 भूस्खलन के कारण 7 घंटे रहा बंद

एऩएच-05 भूस्खलन के कारण 7 घंटे रहा बंद

ढली पुलिस स्टेशन के समीप रविवार सुबह 10 बजे हुआ भूस्खलन

शिमला 


नेशनल हाइवे-05 पर रविवार को ढली पुलिस स्टेशन के समीप सुबह करीब 10  बजे भूस्खलन हुआ। इससे एनएच-05 दोपहर 12 बजे तक वन-वे करना पड़ा। 12 बजे से शाम छह बजे तक सड़क को पूरी तरह से बंद करना पड़ा।

पहाड़ी के गिरने की शंका को देखते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मशीनें लगाकर खतरनाक नजर आ रही पहाड़ी को काटकर खतरे को टाला। तब तक शिमला की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई।

एनएच बंद होने से यातायात को वैकल्पिक मार्गों से चलाया गया। सबसे ज्यादा परेशानी सेब से लदे वाहन चालकों को उठानी पड़ी। पुलिस ने सेब से लदे वाहन ऊपरी शिमला के अलग-अलग क्षेत्रों में ही रोक दिए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments