एचआरटीसी बस पर गिरा पत्थर, 5 यात्री घायल


शिमला टी एन आर
एनएच-05 पर न्यूगलसेरी में सोमवार को फिर से भूस्खलन हुआ है। रिकांगपिओ डिपो की ताबो से रामपुर आ रही एचआरटीसी की बस सुबह 11 बजे पत्थर और मलबा गिरने से छह यात्री घायल हो गए।
इससे बस को भी नुकसान हुआ है। हादसे में घायल यात्री कुछ देर बाद उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल लाए गए। बता दें कि 11 अगस्त को भी न्यूगलसेरी में इसी स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ था।
उस दौरान 28 लोगों की मौत और 13 व्यक्ति घायल हुए थे। तब मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए छह दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था।
इस बार दोबारा वहीं पर भूस्खलन से बस में सवार लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने न्यूगलसेरी में रोजाना एक होमगार्ड या पुलिस जवान तैनात करने का निर्णय लिया है ताकि हादसे की आशंका होने पर यातायात रोककर हादसे को टाला जा सके।