मॉडल स्टडी के बाद तैयार की जाएगी डी.पी.आर.

धर्मशाला, टीएनआर
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की चरान, मांझी, मनूनी तथा इनके साथ लगती खड्डों व नालों के चैनेलाइजेशन के लिए सेंट्रल वाटर एंड पॉवर रिसर्च स्टेशन पुणे (सी.डब्लू.पी.आर.एस.) से मॉडल स्टडी करवाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने सी.डब्लू.पी.आर.एस. के समक्ष यह मामला उठाया है। सी.डब्लू.पी.आर.एस. से मॉडल स्टडी करवाने के बाद खड्डों के चैनेलाइजेशन के लिए डी.पी.आर तैयार की जाएगी। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। इस बार बरसात में चरान, मांझी, मनुनी तथा इनके साथ लगती खड्डों व नालों का जलस्तर बढऩे से कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में खड्डों के किनारे सरकारी व निजी सम्पतियों को भी नुक्सान पहुंचा है।