Tuesday, June 6, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

This page is restricted. Please Login / Register to view this page.
HomeHimachal Pradeshउपचुनाव : भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम पर माथापच्ची शुरू,...

उपचुनाव : भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम पर माथापच्ची शुरू, अगले सप्ताह ऐलान

पीटरहॉफ शिमला में भाजपा की उच्चस्तरीय बैठक, 2 अक्टूबर के बाद दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम

धर्मशाला/शिमला । टीएनआर

हिमाचल में उपचुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज़ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम पर माथापच्ची शुरू हो गई है। दोनों दल अगले सप्ताह अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य बड़े नेता 2 अक्टूबर के बाद आलाकमान से प्रत्याशियों के नाम फाइनल करवाने दिल्ली जाएंगे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की जल्द बैठक होगी। बैठक में संभावित प्रत्याशियों का पैनल तय होगा, जिसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। संसदीय बोर्ड ही नई दिल्ली में उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। इस संबंध में मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में भाजपा की एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हिमाचल का कार्यभार देख रहे सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और सह प्रभारी संजय टंडन सहित अन्य उच्च पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश भाजपा पहले भी संसदीय बोर्ड को संभावित प्रत्याशियों के पैनल भेज चुकी है। अब दोबारा पैनल भेजे जाएंगे। उधर, कांग्रेस में भी जिला कमेटी के प्रस्ताव प्रदेश चुनाव कमेटी को भेज जाएंगे। प्रदेश कमेटी दिल्ली में आलाकमान को उम्मीदवारों के नाम भेजेगी। कांग्रेस के प्रत्याशी भी दिल्ली से तय होंगे।

भाजपा उपचुनाव के लिए तैयार : जम्वाल

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि पार्टी उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी विकास के मुद्दे पर उपचुनाव लड़कर चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

जल्द करेंगे उम्मीदवारों का ऐलान : राठौर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी पहले ही चुनाव आयोग से उपचुनाव जल्द करवाने की मांग कर रही थी। जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। पार्टी उपचुनाव का सेमीफाइनल जीतकर 2022 में विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments