Tuesday, June 6, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

This page is restricted. Please Login / Register to view this page.
HomeHindiभारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण को एक करोड़ देगी सरकार

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण को एक करोड़ देगी सरकार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में किया ऐलान

नकदी के अलावा उप पुलिस अधीक्षक पद पर नौकरी भी देगी सरकार

शिमला

 हिमाचल सरकार टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हाकी टीम के सदस्य वरूण कुमार को एक करोड़ रुपए देगी। वरुण कुमार चंबा जिला के डलहौजी उपमंडल के निवासी हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सदन में वरुण कुमार को एक करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की और वरुण को योग्यता के अनुसार पुलिस विभाग में उपपुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त करने की भी घोषणा की।

 मुख्यमंत्री ने सदन में वक्तव्य के दौरान कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत की पुरुष हाकी टीम ने 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्पर्ण पदक हासिल करने वाले को दो करोड़, रजत पदक को एक करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपए के नकद पुरस्कार का प्रावधान है, लेकिन सरकार ने नियमों में बदलाव कर स्वर्ण पदक विजेता को दो करोड़, रजत पदक विजेता को एक करोड़ 20 लाख और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया है।


कांगड़ा में अकादमी खोलकर ली जाएगी वरुण की सेवाएं: पठानियाखेल मंत्री राकेश पठानिया ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाकी खेल को तवज्जो देने के लिए कांगड़ा जिला में एक हाकी अकादमी को खोलकर वरुण कुमार की सेवाएं ली जाएंगी। 

चंबा जिला में बनाया जाए खेल परिसर आशाडलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने वरुण को एक करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार और उपपुलिस अधीक्षक की नौकरी की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि वरुण गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं और वह विश्व जूनियर हाकी चैंपियनशिप जीतने वाली टीम में मैन आफ द मैच रहे हैं।

आशा कुमारी ने कहा कि हिमाचल के हाकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए पंजाब का रुख करना पड़ता है। उन्होंने खेल गतिविधियों को विकसित करने के लिए चंबा जिला में खेल परिसर का निर्माण करने का प्रदेश सरकार से आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments