हिमाचल में वन भूमि पर अवैध रूप से बने हैं 1725 घर

शिमला। हिमाचल में वन भूमि पर हुए अवैध कब्जों को प्रदेश सरकार रेगुलर नहीं करेगी। वर्तमान में 208 कॉमर्शियल भवन वन भूमि पर हैं, जबकि 1725 घरों का निर्माण वन भूमि पर किया गया है। विधानसभा में धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया के सवाल के जवाब में वन मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि वन अधिनियम 1980 के अंतर्गत गैर-वानिकी उपयोग के लिए वन भूमि का चेंज ऑफ यूज़ बिना भारत सरकार की पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकता, इसलिए प्रदेश सरकार वन भूमि पर अवैध कब्जों को रेगुलर नहीं कर सकती।