Sunday, May 28, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

This page is restricted. Please Login / Register to view this page.
HomeHimachal Pradeshकांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य हल्ला करके संसद को न चलने देना: ...

कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य हल्ला करके संसद को न चलने देना: अनुराग

शिमला पहुंचने पर जनआशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत 

हिमाचली संस्कृति को दुनियाभर में दिलाएंगे पहचान: अनुराग

शिमला

 कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य हल्ला करके संसद को न चलने देना है। सड़क से संसद तक अराजकता और सिर्फ़ अराजकता ही विपक्ष का एकमात्र एजेंडा है।

यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी संसद में नए मंत्री परिषद का परिचय कराकर देश को बताना चाहते थे कि समाज के विभिन्न वर्गों और देश के कोने कोने से नए मंत्री बनाए गए हैं, तब विपक्ष ने उन्हें वह परिचय नहीं कराने दिया।

कांग्रेस को यह हज़म नहीं हुआ कि देश की जनता ने एक बार नहीं दो दो बार पूर्ण बहुमत के साथ मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना है।

 शिमला पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य मंत्रियों समेत कई विधायक मौजूद रहे।

अनुराग ठाकुर का काफिला वीरवार सुबह हिमाचल भवन चंडीगढ़ से निकला। इसके बाद जगह जगह सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

शिमला के पीटरहाफ में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति दुनियाभर में पहचान दिलाने के प्रयास करेंगे। इससे पहले परवाणू में पार्टी की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही भाजपा की विजय यात्रा अविरल चलती रहेगी।

चाहे विपक्ष उनके रास्ते में कितने भी रोड़े अटकाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसका हर एक कार्यकर्ता पार्टी की मज़बूत धुरी है। 


जनआशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक मोदी की नीतियों को पहुंचाना 5 दिन की इस जनआशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक मोदी सरकार की नीतियों को पहुंचाना, विपक्ष की नकारात्मकता को उजागर करना व जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना है।

कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियांकेंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चंडीगढ़ से लेकर शिमला तक कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ते देखी गई।

भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। अधिकतर ने न तो मास्क पहन रखे थे और न ही सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments