पशुपालन विभाग में कथित घोटाले के विरोध में कुटलैहड़ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


ऊना
पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर का पुतला उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के बीच फूंका गया है। पुलिस ने पुतले को जलने से बचाने की काफी मशक्कत की लेकिन पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्का बल प्रयोग भी हुआ।
मामला पशुपालन विभाग में कथित घोटाले का था जिसको लेकर कुटलैहड़ कांग्रेस ने अध्यक्ष विवेक शर्मा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर के पुतले को भी आग के हवाले करते हुए रोष प्रदर्शन किया गया।
काफी संख्या में जुटे कुटलैहड़ कांग्रेस के नेताओं ने इस दौरान मंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच मांगी।