आलाकमान ने हिमाचल में हो रहे उपचुनाव के लिए जारी की प्रचारकों की सूची

शिमला
हिमाचल में चार सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह द्वारा जारी सूची से हिमाचल सरकार में वरिष्ठ मंत्री सरवीण चौधरी और डॉ. रामलाल मारकंडा का नाम गायब है।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री को भी स्टार प्रचारकों में जगह नहीं मिल पाई है। स्टार प्रचारकों में भाजपा केप्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री मंत्री सुरेश भारद्वाज, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक डॉ राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर एवं राकेश जम्वाल शामिल है।