बहड़ाला में हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार

ऊना
ऊना-नंगल रोड पर बहड़ाला में हुई सडक़ दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई है। हादसा उस समय हुआ जब युवक की बाइक और एक मोबाइल क्रेन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया।
पी.जी.आई. जाते समय रास्ते में ही बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। जलग्रां टब्बा निवासी रवि कुमार बाइक पर जा रहा था तो बहड़ाला में उसकी टक्कर मोबाइल क्रेन से हो गई। टक्कर के बाद क्रेन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।