वरिष्ठ कर्मी से की बदसलूकी एमसी कर्मचारियों ने किया मेयर का घेराव

शिमला
एमसी शिमला के एक आउटसोर्स कर्मचारी ने वरिष्ठ कर्मचारी से बदसलूकी की। इसके बाद निगम के सभी कर्मचारी आग-बबूला हो गए और काम छोडक़र मेयर के दफ्तर में घेराव को पहुंचे।
इसके बाद एमसी कर्मियों ने सुबह से दोपहर तक काम बंद रखा। आउटसोर्स पर रखे गए डाटा ऑपरेटर पर आरोप है कि उसने कर्मचारी के साथ दुव्र्यव्हार किया है।
इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए कर्मचारियों ने मेयर सत्या कौंडल से आउटसोर्स कर्मचारी को हटाने की मांग की है। ऐसा न करने पर कर्मचारियों ने मंगलवार से काले बिल्ले लगाकर विरोध करने, इसके बाद पेन डाउन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
एमसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम कुमार ने कहा है कि कर्मचारियों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी कामकाज बंद कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी एमसी प्रशासन की होगी।
दोनों पक्ष सुनने के बाद होगी कार्रवाई: मेयर
मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि एमसी कर्मचारियों ने एक आउटसोर्स कर्मी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारी का भी पक्ष सुना जाएगा। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।