Monday, June 5, 2023

Public Portal Access Please Login/Register

This page is restricted. Please Login / Register to view this page.
HomeHindiएनएच 205 सहित 123 सड़कें अवरुद्ध

एनएच 205 सहित 123 सड़कें अवरुद्ध

सात कच्चे मकान और नौ गौशालाएं क्षत्रिग्रस्त

शिमला | टी एन आर

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वीरवार सुबह चार बजे हो रही बारिश से एनएच 205 शिमला-मंंडी सहित 123 से अधिक सड़कें ठप्प हो गई है।

इसी तरह एनएच 03 मनाली के नेहरूकुंड में दोपहर बाद सवा चार बजे भूस्खलन के केकारण एक घंटे तक बाधित हो गया।

एनएच 05 भी परवाणू से किन्नौर तक जगह-जगह भूस्खलन से कुछ देर तक बाधित रहा। जगह-जगह सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।

प्रदेश में 16 घंटे से अधिक समय से निरंतर हो रही बारिश से सात कच्चे मकान और नौ गौशालाओं को नुकसान हुआ है।

इसी के साथ बरसात से सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति को नुकसान का आंकड़ा बढ़कर 1108.30 करोड़ पहुंच गया है।

प्रदेश में वीरवार को विभिन्न कारणों से 10 लोगों की जान गई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे भूस्खलन की घटनाएं और नुकसान बढ़ सकता हैं।‌‌ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments