ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

शिमला
अर्की में विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। पार्टी आलाकमान द्वारा संजय अवस्थी को टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को अपने इस्तीफे दे दिए है।
इससे कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है।संजय अवस्थी के अलावा राजेंद्र ठाकुर भी टिकट के लिए दावा पेश कर रहे थे। पार्टी ने संजय अवस्थी पर भरोसा जताया है।
संजय अवस्थी को वीरभद्र सिंह गुट का समर्थक माना जाता है, जबकि राजेंद्र ठाकुर को सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट समर्थक माना जाता है।
आखिर में आलाकमान ने संजय अवस्थी पर भरोसा जताया है। इससे नाराज दूसरे ब्लॉक कांग्रेस गुट ने इस्तीफे दे दिए है। इससे कांग्रेस की बगावत सामने आ गई है।